मॉर्निंग वॉक पर निकले कारोबारी की गला रेतकर हत्या, मृतक की पहचान गौर चंद्र बगती के रूप में हुई

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह एक 55 वर्षीय किराना व्यवसायी और अमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौर चंद्र बगती के रूप में हुई है। वह सुबह की सैर के लिए घर

कारोबारी की गला रेतकर हत्या

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

राधानगर थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक के पास रविवार सुबह एक 55 वर्षीय किराना व्यवसायी और अमीन की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गौर चंद्र बगती के रूप में हुई है। वह सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। कुछ देर बाद उधवा-बरहरवा मुख्य मार्ग पर उनका खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।

also read : अस्पताल में घुसा हाथी, दरवाजे-खिड़कियां तोड़ीं, अफरा-तफरी का माहौल

परिजनों के मुताबिक गौर चंद्र बगती रविवार तड़के घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर चौक के पास मुख्य सड़क पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके गले पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से काफी खून बह गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद सड़क से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तुरंत परिवार और राधानगर थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

हत्या की सूचना मिलते ही राजमहल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी, निरीक्षक राजीव रंजन और राधानगर थाना के उपनिरीक्षक गंगा प्रसाद यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया।

also read : जंतर-मंतर प्रदर्शन: पुलिस अफसरों पर तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप, क्राइम ब्रांच करेगी जांच

स्थानीय लोगों के अनुसार गौर चंद्र बगती मोहनपुर चौक के पास किराना दुकान चलाते थे। इसके अलावा वह अमीन के रूप में जमीन की पैमाइश का काम भी करते थे। इन्हीं दोनों कामों से वह अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक हुई हत्या से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी दहशत का माहौल है।

हत्या की वजह और हमलावरों की तलाश

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गौर चंद्र बगती की हत्या किस वजह से की गई और वारदात में कौन लोग शामिल थे। राजमहल अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की गहन जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

also read : राज्यपाल पहुंचे श्री श्याम मंदिर, की पूजा अर्चना, राज्यवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *