‘मन की बात’ से मिलती है नई प्रेरणा और उत्साह : संजय कुमार जायसवाल

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने रविवार को अपने बूथ संख्या-26 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' को सुना।
संजय कुमार जायसवाल

रांची : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने रविवार को अपने बूथ संख्या-26 पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय मतदाताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ देशवासियों को नई प्रेरणा, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश देती है।

Read More : सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ का देशभर के लोगों को इंतजार रहता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज, पर्यावरण, विज्ञान, युवा शक्ति और राष्ट्रभक्ति जैसे विषयों पर प्रेरणादायक संदेश मिलते हैं। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को नमन किया। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण और पक्षियों के संरक्षण का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री ने विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में भारतीय छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और निजी क्षेत्र द्वारा रॉकेट प्रक्षेपण की उपलब्धियों की सराहना की। इसके अलावा उन्होंने खादी, हैंडलूम और स्थानीय उत्पादों को अपनाने की अपील करते हुए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रध्वज के सम्मान को जन-जन तक पहुंचाने की अपील भी की।

इस अवसर पर राजकुमार जायसवाल, शुभम जायसवाल, विजय साहू, सुरेंद्र चौधरी, तरुण जायसवाल, अविनाश राय, रामू उरांव, ओम प्रकाश, सुबोध चौधरी सहित बूथ के कई कार्यकर्ता और मतदाता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *