घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में सक्रिय एक शातिर चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच गृहभेदन और चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से

गिरफ्तार

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में सक्रिय एक शातिर चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पुलिस ने पांच गृहभेदन और चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नकद राशि, चोरी में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल और चोरी के औजार बरामद किए गए हैं।

Read More : सावन में बाबा बैद्यनाथ धाम जाना होगा आसान, रेलवे ने चलाईं स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल

SP के निर्देश पर SSP (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने छत्तीसगढ़ के तपकारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अनिकेत टोप्पो (19 वर्ष) और सैफ अली (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

राहुल सिंह के घर हुई चोरी का खुलासा

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने सिमडेगा थाना कांड संख्या 92/2026 के तहत राहुल कुमार सिंह के घर हुई चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी के सोना-चांदी के आभूषण, मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद कर लिए। जांच के दौरान आरोपियों ने सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा बराबरपानी स्थित राशन दुकान में हुई चोरी (कांड संख्या 87/2026) में भी शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इस मामले में चोरी किया गया राशन भी बरामद कर लिया है।

गुमला जिले की तीन वारदातों का भी खुलासा

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुमला जिले के करुंडी, फसिया और आनंद नगर क्षेत्रों में हुई घरों की चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता कबूल की। पुलिस का कहना है कि इन खुलासों के बाद गुमला जिले के तीन चोरी के मामलों का भी सफल उद्भेदन हो गया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ कुरडेग थाना और तपकारा थाना में वर्ष 2023 के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की भी जांच कर रही है।

न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

सिमडेगा पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के जरिए अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने के साथ कुल पांच गृहभेदन और चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *