SIR-2026 के तहत मतदाता सूची दावों पर सख्ती, मंजूनाथ भजंत्री ने दिए निर्देश

रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के तहत गणना चरण पूरा होने के बाद प्राप्त होने वाले दावा और आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर रांची समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DC मंजूनाथ भजंत्री ने

मंजूनाथ भजंत्री

रांची : विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 के तहत गणना चरण पूरा होने के बाद प्राप्त होने वाले दावा और आपत्ति आवेदनों के निष्पादन को लेकर रांची समाहरणालय स्थित एनआईसी सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता DC मंजूनाथ भजंत्री ने की। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक दावा और आपत्ति का निष्पक्ष, पारदर्शी तथा समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और विधिसम्मत निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Read Moe : रांची के अपर बाजार में बड़ा बदलाव, 1.34 एकड़ भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त

बैठक में रांची जिले के सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचन निबंधक पदाधिकारी (EROs), प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री बिवेक सुमन, सभी सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी (AEROs) सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची को शुद्ध करने पर जोर

बैठक के दौरान मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल करना और अपात्र प्रविष्टियों को नियमानुसार हटाना है। इसके माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जाना है। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य को पूरा करने में दावा और आपत्ति की प्रक्रिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष, पारदर्शी और विधिसम्मत तरीके से निष्पादन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी निर्वाचन निबंधक पदाधिकारियों और सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करने का निर्देश दिया।

तय समय-सीमा में होगा दावा और आपत्तियों का निस्तारण

मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया कि प्रत्येक दावा और आपत्ति आवेदन का निर्धारित समय-सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब या लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। बैठक में दावा और आपत्ति से जुड़े विभिन्न प्रकार के मामलों के निष्पादन की प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही आवश्यक दस्तावेजों की जांच, आवेदनों के सत्यापन की कार्यप्रणाली, निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन और भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तय कानूनी एवं प्रक्रियात्मक प्रावधानों की समीक्षा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण चरण है। उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन गंभीरता, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ करने का निर्देश दिया, ताकि रांची जिले की मतदाता सूची को अधिकाधिक शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *