CCL परिवार ने 77 सेवानिवृत्त कर्मियों को दी विदाई, योगदान को किया सम्मानित

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय, रांची में 31 जुलाई 2026 को सम्मान समारोह आयोजित कर जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए छह कर्मियों को सम्मानित किया गया, जबकि CCL के विभिन्न क्षेत्रों में

CCL

रांची : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय, रांची में 31 जुलाई 2026 को सम्मान समारोह आयोजित कर जुलाई 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए छह कर्मियों को सम्मानित किया गया, जबकि CCL के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से विदाई दी गई। सीसीएल मुख्यालय और विभिन्न क्षेत्रों से कुल 77 कर्मी सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सभी कर्मियों के सेवाकाल और संगठन के विकास में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

Read More : रांची के अपर बाजार में बड़ा बदलाव, 1.34 एकड़ भूमि होगी अतिक्रमण मुक्त

मुख्यालय के छह कर्मियों को दी गई विदाई

सीसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों में भूविज्ञान विभाग के महाप्रबंधक (खनन) श्री अवनीश कुमार, मानव संसाधन एवं आईआर विभाग के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) श्री प्रतुल कुमार और सुरक्षा विभाग के मुख्य प्रबंधक (खनन) श्री चंद्र भूषण प्रसाद शामिल हैं। इसके अलावा, ईई विभाग की ओएस ग्रेड-A-1 श्रीमती पूनम देवी, गांधीनगर अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट-A-1 श्री जनेश्वर राम और ई एंड एम विभाग के सहायक फोरमैन श्री बलराम सिंह मुंडा को भी सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान CCL मुख्यालय में एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया। इसमें सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने सेवाकाल से जुड़े अनुभव, भावनाएं और स्मृतियां साझा कीं।

सीवीओ ने कर्मियों के योगदान को सराहा

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) श्री पंकज कुमार उपस्थित रहे। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक कर्मचारी अपने कार्यकाल के दौरान संगठन की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। उन्होंने कहा कि वर्षों की मेहनत, प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी ने न केवल कंपनी की विकास यात्रा को आगे बढ़ाया है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर कार्यसंस्कृति की मिसाल भी प्रस्तुत की है।

सीवीओ ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है, जिसे सकारात्मक ऊर्जा और नए अवसरों के साथ अपनाना चाहिए। उन्होंने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, पारिवारिक सुख-समृद्धि और उज्ज्वल एवं आनंदमय जीवन की कामना की। समारोह में विभिन्न विभागों के महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी, कर्मचारी और सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस अवसर पर सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, पुष्पगुच्छ और स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *