चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.540 किलो अफीम और 293.900 किलो डोडा बरामद

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया।

पुलिस

चतरा : झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अफीम और डोडा बरामद किया है। कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 7.540 किलोग्राम अफीम, 293.900 किलोग्राम डोडा, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तेगम गांव निवासी 22 वर्षीय जलेश कुमार, पिता फुलेश्वर महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

Read More : श्रावणी मेला 2026 : निशिकांत दुबे ने बाबा बैद्यनाथ धाम की व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि 24 जुलाई को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जलेश कुमार अपने घर में अवैध व्यापार के उद्देश्य से भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर रखा हुआ है। सूचना की पुष्टि के बाद सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापा मारकर भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए। मौके से इलेक्ट्रॉनिक तराजू और मोबाइल फोन भी जब्त किया गया, जिन्हें जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

इस मामले में कुंदा थाना कांड संख्या 52/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 15, 18, 27 और 29 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में इस अवैध कारोबार से जुड़े कई अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। एसपी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब, कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार मंडल सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *