जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, कहा- ‘JPSC और JSSC में नौकरियां बेची गईं’

रांची : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं और छात्रों के बीच करीब 15

JPSC

रांची : झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम जाकर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेताओं और छात्रों के बीच करीब 15 मिनट से अधिक समय तक वार्ता हुई, जिसमें बाबूलाल मरांडी ने छात्रों की समस्याओं और आंदोलन से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी ली।

Read More : नगर निगम के नोटिस से ट्रांसपोर्टर्स में आक्रोश, FJCCI और RGTA की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि JPSC और JSSC परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। छात्रों की मांग इन सभी परीक्षाओं को रद्द कर पूरे मामले की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष CBI जांच कराने की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा छात्रों की इन जायज मांगों का पूरी तरह समर्थन करती है और सड़क से लेकर विधानसभा के सदन तक उनके साथ खड़ी रहेगी।

“झारखंड में केवल पेपर लीक नहीं, बल्कि नौकरियां बेची जा रही हैं”

नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार और भर्ती एजेंसियों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि झारखंड में यह सिर्फ पेपर लीक का मामला नहीं है, बल्कि JPSC और JSSC के जरिए खुलेआम नौकरियां बेची गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 14वीं JPSC परीक्षा ही नहीं, बल्कि JSSC CGL और उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा सहित कई अन्य परीक्षाओं में धांधली और अनियमितताएं सामने आई हैं। उत्पाद सिपाही परीक्षा में तमाड़ में चुनिंदा अभ्यर्थियों को प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे, जबकि इससे पहले भी अभ्यर्थियों को बिहार, नेपाल और रांची में ले जाकर 120 प्रश्नों के उत्तर रटवाए गए थे। उन्होंने कहा कि JPSC परीक्षाओं में कट-ऑफ मार्क्स जारी न करना और किस्तों में परिणाम निकालना इस बात का सबूत है कि योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर पैसे देने वालों का चयन किया गया। जब हाईकोर्ट के निर्देश पर कट-ऑफ जारी हुआ, तो पता चला कि असफल अभ्यर्थियों के अंक चयनित अभ्यर्थियों से अधिक थे।

“पैसे देकर बनने वाले अफसर 30 साल तक फैलाएंगे भ्रष्टाचार”

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर इस परिपाटी को तुरंत नहीं रोका गया तो जो लोग आज पैसे देकर नौकरी खरीद रहे हैं, वे अगले 30 वर्षों तक राज्य में भ्रष्टाचार का रायता फैलाएंगे और झारखंड को पूरी तरह खोखला कर देंगे। राज्य और युवाओं के भविष्य को बचाने के लिए इस व्यवस्था को खत्म करना बेहद जरूरी है। उन्होंने मांग की कि JPSC और JSSC के अध्यक्ष, परीक्षा नियंत्रक और सचिव को तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाए, उन पर FIR दर्ज कर अविलंब गिरफ्तारी की जाए और पूरे मामले को CBI को सौंपा जाए।

बारिश के बीच डटे छात्रों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता पर उठाए सवाल

मरांडी ने बारिश के इस मौसम में खुले आसमान के नीचे डटे छात्रों के प्रति राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि सरकार ने कोई मानवीय संवेदना नहीं दिखाई और नियम-कानूनों की आड़ में अपने हक की आवाज उठा रहे युवाओं को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, मनोज यादव, नागेंद्र महतो, डॉ. नीरा यादव, आलोक चौरसिया, देवेंद्र कुंवर, अमित यादव, शत्रुघ्न महतो, उज्ज्वल दास, मंजू कुमारी, प्रदीप प्रसाद, पूर्णिमा साहू, आजसू विधायक निर्मल महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी और रांची महानगर अध्यक्ष वरुण साहू सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.