नगर निगम के नोटिस से ट्रांसपोर्टर्स में आक्रोश, FJCCI और RGTA की बैठक में आंदोलन की चेतावनी

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) के इटकी रोड स्थित कार्यालय में बुधवार, 05 अगस्त 2026 को नगर निगम से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पदाधिकारियों

FJCCI

रांची : रांची गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (RGTA) के इटकी रोड स्थित कार्यालय में बुधवार, 05 अगस्त 2026 को नगर निगम से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के पदाधिकारियों और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य एजेंडा रांची नगर निगम द्वारा ट्रांसपोर्टर्स को महज कुछ दिनों के भीतर व्यवसाय बंद कर जगह खाली करने के लिए दिए गए नोटिस पर चर्चा करना था, जिसे लेकर व्यवसायियों में भारी आक्रोश है।

Read More : धनबाद के बैंक मोड़ स्थित शांति भवन में लगी आग, टला बड़ा हादसा

FJCCI और मजदूर यूनियन ने दिया पूरा समर्थन

बैठक को संबोधित करते हुए FJCCI के अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि चैंबर हर व्यवसायी की चिंताओं को समझता है और व्यवसायिक वर्ग को राहत दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयासरत है। वहीं, झारखंड प्रगतिशील मजदूर यूनियन के महामंत्री विक्रम सिंह ने भी RGTA का समर्थन करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के इस फैसले से सिर्फ व्यवसायी ही नहीं, बल्कि मजदूर वर्ग भी बुरी तरह प्रभावित होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि RGTA इस फरमान के खिलाफ सड़क पर उतरता है, तो मजदूर यूनियन भी अपने सदस्यों के साथ पूरी ताकत से उनका साथ देगी।

चंद दिनों में जगह खाली करना नामुमकिन, सरकार दे वैकल्पिक व्यवस्था

नगर निगम द्वारा 3 से 10 दिन के भीतर व्यवसाय समेटने के नोटिस से ट्रांसपोर्टर्स खासे नाराज हैं। सदस्यों ने सवाल उठाया कि इतने कम समय में वे अपना व्यवसाय समेट कर कहां जाएं? व्यवसायियों ने स्पष्ट किया कि यदि सरकार उन्हें ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ में उचित गोदाम, कार्यालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराती है, तो वे स्वेच्छा से वर्तमान जगह छोड़ देंगे और उचित किराया देने को भी तैयार हैं। इसके साथ ही ट्रांसपोर्टर्स ने वर्तमान में बने ‘ट्रांसपोर्ट नगर’ की व्यावहारिकता पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि यह स्पष्ट नहीं है कि वर्तमान ट्रांसपोर्ट नगर किसके लिए बना है और क्या वह ट्रांसपोर्ट व्यवसाय की गतिविधियों के अनुकूल है भी या नहीं। उनकी मांग है कि जब तक व्यवसाय के अनुकूल ट्रांसपोर्ट नगर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक उन्हें पूर्व की भांति काम करने दिया जाए।

बैठक में FJCCI महासचिव रोहित अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, अनिल अग्रवाल, रोहित पोद्दार, RGTA अध्यक्ष राजकिशोर सिंह, सचिव रविंद्र दुबे, संगठन मंत्री दीपक सिंह सहित अन्य कई पदाधिकारी और सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.