धनबाद के कतरास में तेज धमाके के साथ धंसी जमीन, कई घरों में आई दरारें

धनबाद : कतरास के छाताबाद इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। जमीन धंसने के तुरंत बाद आसपास के कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें

धनबाद
जमीन धंसने से मकानों में पड़ीं दरारें

अपनी भाषा में पढ़ें

धनबाद : कतरास के छाताबाद इलाके में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना सामने आई है। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई है। जमीन धंसने के तुरंत बाद आसपास के कई मकानों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं। खतरे को देखते हुए लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

Read More : भागवत कथा के 5वें दिन गोवर्धन पूजा और बाल लीलाओं पर झूमे श्रद्धालु

पुराने खनन क्षेत्र में बसा है इलाका

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पूरा इलाका लंबे समय से खनन गतिविधियों से प्रभावित रहा है। पुराने खनन क्षेत्र के ठीक ऊपर आबादी बसी होने के कारण यहाँ हमेशा जमीन धंसने का खतरा मंडराता रहता है। अचानक हुई हलचल और धमाके की तेज आवाज से लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से डर गए। घटना के बाद जब लोगों ने आसपास के क्षेत्र का जायजा लिया, तो कई मकानों में दरारें देखने को मिलीं।

लोगों में बढ़ा आक्रोश, जांच की मांग

इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से तुरंत प्रभावित इलाके की जांच कराने की मांग की है। लोगों का स्पष्ट कहना है कि केवल घटना के बाद निरीक्षण करने से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकलेगा। निवासियों के मुताबिक, पुराने खनन क्षेत्र की तकनीकी जांच, जमीन की वर्तमान स्थिति का सर्वे और प्रभावित मकानों की सुरक्षा का आकलन करना बेहद जरूरी है। वहीं, इस पूरे मामले पर फिलहाल कोई भी प्रशासनिक अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *