पथ चौड़ीकरण क्षेत्र से अतिक्रमण हटाकर भूमि को कराया गया मुक्त

रांची: रांची नगर निगम द्वारा शहर में पथ चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मेन रोड ओवरब्रिज के समीप Cobb Italy Showroom एवं Raj Medical Hall द्वारा पथ चौड़ीकरण

अतिक्रमण हटाकर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची नगर निगम द्वारा शहर में पथ चौड़ीकरण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से अतिक्रमण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मेन रोड ओवरब्रिज के समीप Cobb Italy Showroom एवं Raj Medical Hall द्वारा पथ चौड़ीकरण क्षेत्र में अतिक्रमण कर संरचना का निर्माण किया गया था। उक्त अतिक्रमण को हटाने हेतु पूर्व में ही संबंधित पक्षों को निर्देश दिया गया था। साथ ही, स्थल की मापी कराकर अतिक्रमित हिस्से को चिह्नित भी किया गया था।

also read : डॉ भारती कश्यप को स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड, महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा में उत्कृष्ट योगदान को राष्ट्रीय सम्मान

आज शुक्रवार को  रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा चिह्नित पथ चौड़ीकरण क्षेत्र में अतिक्रमण कर निर्मित संरचना को हटाते हुए संबंधित भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

रांची नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सार्वजनिक भूमि, गिफ्ट डीड एवं पथ चौड़ीकरण क्षेत्र पर किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

also read : रांची में युवा दस्ता के मुख्य मंच का उद्घाटन, दुर्गा पूजा में तैनात होंगे सदस्य

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *