3-4 सितंबर को मोरहाबादी में श्री कृष्ण जन्मोत्सव, जानें कब और कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन

रांची : रांची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के देखरेख में इस वर्ष 3 और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय भव्य ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे मोरहाबादी मैदान में आकर्षक विद्युत सज्जा

श्री कृष्ण जन्मोत्सव

रांची : रांची जिला श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के देखरेख में इस वर्ष 3 और 4 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में दो दिवसीय भव्य ‘श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही हांडी प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर पूरे मोरहाबादी मैदान में आकर्षक विद्युत सज्जा और भगवान श्री कृष्ण के भव्य झूलन की विशेष व्यवस्था की जा रही है।

पहले दिन बाल गोपाल और बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता

महोत्सव के पहले दिन यानी 3 सितंबर को बच्चों के लिए ‘बाल गोपाल एवं बाल राधा पोशाक प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता 6 माह से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए दो अलग-अलग वर्गों – प्रथम वर्ग (6 माह से 5 वर्ष) और द्वितीय वर्ग (6 वर्ष से 12 वर्ष) में होगी। इसमें हिस्सा लेने वाले बच्चों के अभिभावकों को दोपहर 03 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचकर पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) कराना अनिवार्य होगा।

20 फीट ऊंची दही हांडी और ₹61,000 का प्रथम पुरस्कार

महोत्सव के दूसरे दिन यानी 4 सितंबर को बहुप्रतीक्षित ‘दही हांडी प्रतियोगिता’ आयोजित होगी, जिसमें 18 वर्ष से अधिक आयु की पुरुष और महिला गोविंदा टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें पुरुष वर्ग के लिए हांडी की ऊंचाई 20 फीट और महिला वर्ग के लिए 17 फीट रखी गई है, जबकि प्रत्येक टीम को अपने प्रदर्शन के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा। दोनों वर्गों (पुरुष व महिला) के लिए पुरस्कार राशि समान रखी गई है, जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को ₹61,000 व ट्रॉफी, द्वितीय स्थान के लिए ₹41,000 व ट्रॉफी तथा तृतीय स्थान के लिए ₹21,000 व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और महत्वपूर्ण नियम

4 सितंबर को झारखंड और बाहर से आए कलाकारों द्वारा श्री कृष्ण भजन संध्या एवं उनके जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। समिति ने स्पष्ट किया है कि प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रवेश फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 02 सितंबर है। इसके अलावा, नशापान करके प्रतियोगिता में भाग लेने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा तथा निर्णायक मंडल का फैसला अंतिम माना जाएगा।

Read More : जन्माष्टमी 2026 : मेन रोड पर सजेगी बाल गोपाल की झांकी, गोविंदा टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *