जन्माष्टमी 2026 : मेन रोड पर सजेगी बाल गोपाल की झांकी, गोविंदा टीमों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

रांची : श्री माहेश्वरी भवन, रांची में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक अजय मारू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में इस वर्ष अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 और

मेन रोड

रांची : श्री माहेश्वरी भवन, रांची में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक संरक्षक अजय मारू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति, रांची के सानिध्य में इस वर्ष अलबर्ट एक्का चौक, मेन रोड में 4 और 5 सितंबर को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा। समिति पिछले 16 वर्षों से लगातार राजधानी के मुख्य मार्ग पर यह भव्य उत्सव मनाती आ रही है। वर्तमान में समिति के संरक्षक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व विधायक सी.पी. सिंह और अजय मारू हैं।

दो दिवसीय महोत्सव के प्रमुख आकर्षण

  • प्रथम दिवस (4 सितंबर) : संध्या 6:00 बजे से ‘बाल गोपाल सजाओ’ व झांकी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 10 वर्ष तक के बच्चे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों में भाग ले सकेंगे।

  • द्वितीय दिवस (5 सितंबर) : संध्या 7:00 बजे से भव्य दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन किया जाएगा। इसमें पुरुष और महिला दोनों गोविंदा टीमें हिस्सा ले सकेंगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता और दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अग्रिम पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करने के स्थान :

  1. केडिया साइकिल (राजेंद्र केडिया) – मेन रोड, रांची

  2. पतंजलि आरोग्य केंद्र (सतीश सिन्हा) – स्टेशन रोड, पटेल चौक (संपर्क: 9431101328)

अजय मारू और मुकेश काबरा ने बताया कि जल्द ही केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में अगली बैठक होगी, जिसमें समिति का विस्तार कर सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष मुकेश काबरा, मीडिया प्रभारी प्रमोद सारस्वत, रविन्द्र मोदी, राज वर्मा, संजय जायसवाल, ललित ओझा, विजय ओझा, भीष्म सिंह, शंकर दुबे, नरेंद्र लखोटिया, रतन अग्रवाल, सतीश सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *