डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल में कारगिल विजय दिवस मनाया, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में शनिवार को कारगिल विजय दिवस गर्व, सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया गया।
कारगिल विजय दिवस

रांची : डीएवी नंदराज पब्लिक स्कूल, रांची में शनिवार को कारगिल विजय दिवस गर्व, सम्मान और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य और बलिदान को नमन किया। इस दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत भाषण, प्रेरणादायक प्रस्तुतियां और मौन श्रद्धांजलि के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Read More : चतरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7.540 किलो अफीम और 293.900 किलो डोडा बरामद

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद देशभक्ति की धुनों पर आधारित वाद्य-यंत्र प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। वहीं, विशेष वेस्टर्न देशभक्ति नृत्य के माध्यम से विद्यार्थियों ने समकालीन शैली में राष्ट्रप्रेम, एकता और समर्पण का संदेश दिया। बाल वाटिका (प्री-प्राइमरी) के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने भारत माता को समर्पित देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति को उपस्थित शिक्षकों और अभिभावकों ने सराहा।

प्राचार्य ने दिया देशभक्ति का संदेश

विद्यार्थियों में सृजनात्मकता और राष्ट्रप्रेम को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता और कारगिल विजय दिवस विषय पर विशेष कक्षा गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने चित्रों, पोस्टरों और अपने विचारों के माध्यम से वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. रवि प्रकाश तिवारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “राष्ट्र की सुरक्षा से ही प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा संभव है। राष्ट्र की उन्नति आपके परिश्रम और कर्तव्यबोध से ही संभव है। आप जिस कार्य को करें, उसे पूरी निष्ठा और पूरी ताकत के साथ करें, यही सच्ची देशभक्ति और राष्ट्रसेवा है।”

कार्यक्रम का समापन साहस, अनुशासन, एकता और देशभक्ति के मूल्यों का पालन करने की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की प्रगति, शांति और अखंडता के प्रति समर्पित जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *