रांची : झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली की CBI जांच की मांग को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती अनशनकारी छात्र राहुल क्रांति (पलामू) और बारिश में भीगने से बीमार हुए ब्रजकिशोर (कोडरमा) से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मरांडी ने चिकित्सकों से दोनों छात्रों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनके संघर्ष व साहस का उत्साहवर्धन किया।
#VIDEO: JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, अनशनकारी छात्रों से मिले; बोले- “जान नहीं देनी, लंबी लड़ाई लड़नी है” @yourBabulal @BJP4Jharkhand #JPSC #JSSC #JPSCAndolan #JSSCAndolan #StudentProtest #BabulalMarandi #RahulKranti #BreakingNews #JHLive pic.twitter.com/NZgtBrGFIV
— JH LIVE (@jhliveonline) August 7, 2026
“हठधर्मी सरकार के चलते जान नहीं देनी, लंबी लड़ाई लड़नी है”
अस्पताल में भर्ती छात्रों से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा, “इस हठधर्मी सरकार के रवैये के चलते युवाओं को अपनी जान नहीं देनी है। अभी आप लोगों को अपने अधिकारों के लिए लंबी लड़ाई लड़नी है।” उन्होंने राहुल क्रांति का उदाहरण देते हुए कहा कि अधिक अंक लाने और हाईकोर्ट से फैसला पक्ष में आने के बाद भी जेएसएससी ने उन्हें नौकरी नहीं दी, बल्कि सरकार डबल बेंच में चली गई। मरांडी ने कहा कि झारखंड देश का इकलौता राज्य बन गया है, जहां परीक्षाओं के परिणाम ‘पार्ट-पार्ट’ में जारी किए जाते हैं।
Read More : छोटानागपुर हैंडलूम यूनियन में राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस आयोजित, मंजूर अहमद अंसारी ने सरकार से की यह बड़ी मांग
JPSC-JSSC अधिकारियों की गिरफ्तारी और CBI जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से मांग की है कि JPSC और JSSC के अध्यक्ष, सचिव तथा परीक्षा नियंत्रक सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने दोहराया कि 2019 के बाद हुई सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष CBI जांच कराई जानी चाहिए। इस दौरान उनके साथ बीजेपी प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी और रजनीश पांडेय भी मौजूद रहे।




