रांची : रांची के डोरंडा स्थित श्यामली कॉलोनी के मेकॉन (MECON) कम्युनिटी हॉल में ‘इस्पात महिला विकास सहयोग समिति’ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रदर्शनी-सह-बिक्री मेले का औपचारिक शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन समिति की संरक्षक सोनी वर्मा, रश्मि वर्मा और निक्की राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान समिति की अध्यक्ष प्रमीला गुप्ता, सचिव विनीता प्रकाश, कोषाध्यक्ष देवदत्ता शाहा, निशी चंद्रा, सबिता सेठी, अनीता मीणा, मोनिका सिंह और राधा दास समेत कार्यकारिणी समिति की कई सदस्याएं मौजूद रहीं।
Read More : JPSC-JSSC घोटाला: सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, राहुल क्रांति से की मुलाकात
मेले में लगाए गए 62 स्टॉल, पहले दिन उमड़ी भीड़
महिला उद्यमिता और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले में कुल 62 स्टॉल लगाए गए हैं। मेले के पहले ही दिन ग्राहकों में ज़बरदस्त उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।
मेले में उपलब्ध प्रमुख उत्पाद :
परिधान व साड़ियां : सिल्क एवं हैंडलूम साड़ियां, डिजाइनर सूट और रेडीमेड गारमेंट्स
आर्टवर्क व डेकोर : गुजराती आर्टवर्क, कार्पेट, बेडशीट और होम डेकोर सामान
एक्सेसरीज : ट्रेंडी ज्वेलरी, चूड़ियां, हैंडबैग्स
खाद्य व घरेलू सामग्री : विभिन्न प्रकार के व्यंजन, आर्गेनिक खाद्य उत्पाद और रोज़मर्रा के घरेलू सामान
महिला स्वरोजगार और छोटे उद्यमियों को मंच
इस्पात महिला विकास सहयोग समिति पिछले कई वर्षों से लगातार इस मेले का आयोजन करती आ रही है। इसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों और छोटे शिल्पकारों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन व सीधे विपणन (मार्केटिंग) के लिए एक बेहतर मंच प्रदान करना है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था और हस्तशिल्प को बढ़ावा मिल सके।




