JPSC-JSSC अभ्यर्थियों से बात करे सरकार, मांगों का समाधान निकाले : बाबूलाल

झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 23 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से छात्रों के साथ बातचीत करने की अपील की है. बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी

 झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार जारी है. अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर पिछले 23 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी बीच विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य सरकार से छात्रों के साथ बातचीत करने की अपील की है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सरकार को छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुनना चाहिए. बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालने की कोशिश होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार को बिना देरी किए आंदोलनरत अभ्यर्थियों से संवाद करना चाहिए.

 20 अगस्त को आंदोलन तेज करने की तैयारी

प्रदर्शनकारी छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है. इसके साथ ही सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की भी तैयारी है. आंदोलन में शामिल छात्र रवि ने कहा कि प्रदर्शन का रविवार को 23वां दिन है. इसके बावजूद सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखा रही है.

भूख हड़ताल के 13वें दिन रवि ने अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उन्हें बुखार है. इलाज के लिए ले जाने की कोशिश भी की गई. लेकिन उन्होंने अस्पताल जाने से इनकार कर दिया.

also read :रांची में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 177 लोगों ने किया रक्तदान

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *