झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच एवं मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के संयुक्त कार्यालय, सोनार पट्टी, अपर बाजार रांची में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विधिवत ध्वजारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्र की एकता,अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल पर ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं राष्ट्र के वीर सपूतों के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि देश की एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने की जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाड़िया, मंडलीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल , प्रांतीय पदाधिकारीगण, मंच के पूर्व अध्यक्षगण एवं सम्माननीय सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।रांची शाखा की ओर से अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी पूर्व अध्यक्षगण अमित चौधरी,नीरज अग्रवाल एवं विकास गोयल तथा अंकित टंटिया,रौनक झुनझुनवाला एवं रोहित सरावगी की उपस्थित रहे। उपरोक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता अमित शर्मा ने दी ।
also read : रांची में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, 177 लोगों ने किया रक्तदान







