रांची : महाराजा अग्रसेन भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह और अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 (स्वर्ण जयंती वर्ष) के उपलक्ष्य में विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के साथ हुई, जहाँ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी ने झंडोत्तोलन किया।
इसके बाद सभा के पूर्व अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार ने जयंती कार्यालय का उद्घाटन किया और अग्रसेन जयंती के ब्रोशर का विमोचन किया।
177 लोगों ने किया रक्तदान
अग्रवाल सभा और अग्रवाल युवा सभा के संयुक्त तत्वावधान में एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन रिम्स के विख्यात चिकित्सक डॉ. मृत्युंजय सरावगी ने किया। शिविर में कुल 177 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर ‘रक्तदान महादान’ के इस अभियान को सफल बनाया।
इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मंत्री निर्मल कुमार बुधिया, मुख्य जयंती संयोजक सज्जन कुमार पाड़िया समेत कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
गौ सेवा और अन्नपूर्णा सेवा का आयोजन
अग्रसेन जयंती के दूसरे चरण में 16 अगस्त को रांची गौशाला में सभा के सदस्यों द्वारा गौ सेवा की गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रसिद्ध समाजसेवी किशोरी लाल चौधरी ने गौ पूजा के साथ की। इसके बाद श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा के तहत अग्रवाल सभा द्वारा 197 लोगों को भोजन कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य सदस्य
आयोजन के दौरान अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, मंत्री निर्मल कुमार बुधिया, मुख्य संयोजक सज्जन कुमार पाड़िया, नंदकिशोर पाटोदिया, प्रमोद कुमार बगड़िया, सुनील पोद्दार, अमर अग्रवाल, कौशल राजगढ़िया, किशन अग्रवाल, मनोज कुमार रुईया, द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, सुरेश कुमार चौधरी, विनोद टीबड़ेवाल, विजय खोवाल, आकाश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, नरेश बंका, सौरव बजाज, संजय बजाज, मनोज ढाढंनिया, आलोक अग्रवाल, संतोष लोहिया और राजेश लोहिया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा ने दी।







