जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

रांची : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त तक पुणे (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने

हॉकी चैंपियनशिप

रांची : 16वीं हॉकी इंडिया जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप 2026 के लिए झारखंड की 18 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी गई है। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 23 अगस्त तक पुणे (महाराष्ट्र) में किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम बुधवार को पुणे के लिए रवाना होगी। हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी और कोषाध्यक्ष असरिता लकड़ा ने मंगलवार को टीम का ऐलान किया। इस मौके पर टीम के मुख्य कोच विकास पंत और मैनेजर दिव्या डुंगडुंग भी उपस्थित रहे। टीम के चयन से पहले आयोजित खुली चयन प्रक्रिया के माध्यम से 30 खिलाड़ियों को चुना गया था, जिसके बाद 1 अगस्त से चले विशेष प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन और फिटनेस का गहन आकलन किया गया।

Read More : झारखंड बंद: कमड़े से रातु लाल चौक तक भाजपा नेता ललित नारायण ओझा का पैदल मार्च

घोषित टीम में गोलकीपर के रूप में गंगी बरला और सोनाली तिर्की को शामिल किया गया है। डिफेंस लाइन में सरोज कुमारी, जिरेन सोय, एस्थर होरो, संगीता कुमारी और अनीषा कुल्लू जगह बनाने में सफल रही हैं। वहीं मिडफील्ड की कमान सलोमी नाग, गुलजन कुमारी, रजनी केरकेट्टा, पुष्पा डांग, अनुप्रिया सोरेंग और रीना कुल्लू संभालेंगी। फॉरवर्ड अटैक की जिम्मेदारी स्वीटी डुंगडुंग, सरोज मुंडरी, सुकरमनी मुंडू, लियोनी हेमरोम और जमुना कुमारी को सौंपी गई है।

हॉकी झारखंड के महासचिव मनोज कोनबेगी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि टीम का चयन लंबे प्रशिक्षण शिविर और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड की बेटियां पुणे में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और राज्य के लिए खिताब जीतकर नाम रोशन करेंगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *