14वीं JPSC प्रारंभिक और ACF परीक्षा रद्द करने पर निर्णय, सीएम हेमंत सोरेन का झारखंड विस में बड़ा बयान

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य भर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं की जांच

सीएम हेमंत सोरेन

रांची : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर राज्य भर में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में सरकार का रुख स्पष्ट किया है। सरकार ने भर्ती व्यवस्था में सुधार और परीक्षाओं की जांच की दिशा में ठोस कदम उठाने की बात कही है। छात्रों के लगातार विरोध और कई दौर की वार्ताओं के बाद 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) की नियमित व बैकलॉग परीक्षा को रद्द करने पर सहमति बनी है। इसके अलावा, ACF परीक्षा को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है। विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन ने विपक्षी दल भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार ने सदन को चलाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन विपक्ष के रवैये के कारण सदन की कार्यवाही समय से पहले स्थगित करनी पड़ी।

Read More : जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप के लिए झारखंड टीम घोषित

सीएम सोरेन ने कहा, “राज्य सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश भर में लाखों युवा अपना रोजगार गंवा रहे हैं और छोटे-बड़े संस्थान बंद हो रहे हैं। इसके विपरीत, हमारी सरकार की नीति का नतीजा है कि हालिया परीक्षाओं में 75% से 100% तक स्थानीय और मूलनिवासी अभ्यर्थियों का चयन हो रहा है।” भाजपा के शासनकाल पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान दूसरे राज्यों के लोगों को बड़े पैमाने पर नौकरियां दी गईं। सीएम ने कहा कि सरकार के पास विपक्ष के हर सवाल का जवाब है, लेकिन विपक्ष सच्चाई का सामना करने से भाग रहा है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *