झारखंड पुलिस एसोसिएशन: केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक कल, शाखाओं के आय-व्यय और विभागीय मुद्दों पर होगी चर्चा

रांची। झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में रविवार, छह सितंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण विशेष बैठक बुलाई गई है। यह बैठक सुबह 10:30 बजे से एसोसिएशन के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होगी। एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार द्वारा जारी

झारखंड पुलिस एसोसिएशन:

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची।  झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय में रविवार, छह सितंबर को केंद्रीय कार्यकारिणी की एक अत्यंत महत्वपूर्ण विशेष बैठक बुलाई गई है।  यह बैठक सुबह 10:30 बजे से एसोसिएशन के रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में आयोजित होगी।  एसोसिएशन के महामंत्री संजीव कुमार द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्यभर के पुलिस कर्मियों से जुड़े विभागीय मुद्दों और एसोसिएशन की आंतरिक कार्यप्रणाली की समीक्षा करना है।
सहभागिता: बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, विशेष आमंत्रित सदस्य, क्षेत्रीय व प्रमंडलीय मंत्री तथा राज्य की सभी शाखाओं के पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।
विभागीय अनुमति: सभी शाखाओं, इकाइयों और वाहिनियों के अध्यक्षों व सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र के पदाधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें और इसके लिए आवश्यक विभागीय अनुमति प्राप्त कर लें।
आय-व्यय का ब्योरा: सभी शाखा पदाधिकारियों को केंद्रीय कोषाध्यक्ष से संपर्क कर अपनी-अपनी शाखा के आय-व्यय का ब्योरा अपडेट करने का स्पष्ट निर्देश दिया गया है.
वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई सूचना
बैठक के आयोजन और पदाधिकारियों की शामिल होने को लेकर आधिकारिक पत्र की प्रतिलिपि गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव, डीजीपी सभी आईजी, डीआईजी और सभी जिलों के एसपी को सूचनाार्थ व आवश्यक कार्रवाई के भेज दी गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *