‘ऑपरेशन लोटस’ पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सत्ता की भूख का लगाया आरोप

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राकेश कुमार सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के 'ऑपरेशन लोटस' संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राकेश कुमार सिन्हा और प्रदेश प्रवक्ता अब्दुल करीम अंसारी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के ‘ऑपरेशन लोटस’ संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि इस तरह के आरोपों पर उन्हें कोई हैरानी नहीं है और भाजपा की राजनीति सत्ता हासिल करने तक सीमित हो गई है।

Read More : रांची जनता दरबार में दिव्यांग को मिली इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल, लापरवाह अधिकारियों पर DC सख्त

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा को लगता है कि वह किसी को भी खरीद सकती है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और झारखंड राज्यसभा चुनाव सहित कई राज्यों में भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकारों को अस्थिर करने के आरोप लगते रहे हैं।

कांग्रेस ने लगाए गंभीर आरोप

राकेश कुमार सिन्हा और अब्दुल करीम अंसारी ने कहा कि भाजपा केवल संख्या जुटाने की राजनीति करती है और सरकारों के गठन एवं गिराने की कोशिशों में लगी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान और मतदाताओं के जनादेश पर सीधा हमला है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत करते हैं, लेकिन यदि निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रभावित करने या खरीदने का प्रयास होता है तो इससे लोकतांत्रिक मूल्यों को नुकसान पहुंचता है।

सरकारी संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सत्ता की राजनीति के लिए सरकारी संस्थाओं का दुरुपयोग करती है। उनका कहना था कि भाजपा भले ही इन आरोपों से इनकार करे, लेकिन देश के कई राजनीतिक घटनाक्रमों को देखते हुए जनता इस मुद्दे को समझती है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.