रांची में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण और संगठन विस्तार पर जोर

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चेयरमैन मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, संगठन की मजबूती, 27 जुलाई

कांग्रेस

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश चेयरमैन मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, संगठन की मजबूती, 27 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तैयारियों तथा विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की गई।

Raed More : ‘ऑपरेशन लोटस’ पर झारखंड कांग्रेस का भाजपा पर हमला, सत्ता की भूख का लगाया आरोप

बैठक को संबोधित करते हुए मंजूर अंसारी ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत मतदाता का अधिकार है और इसकी रक्षा करना प्रत्येक जागरूक नागरिक एवं कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि SIR प्रक्रिया के दौरान सभी पात्र मतदाताओं को आवश्यक सहयोग मिलना चाहिए, ताकि कोई भी वैध मतदाता अपने संवैधानिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

बूथ स्तर तक सक्रिय रहने का आह्वान

मंजूर अंसारी ने प्रदेश पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर लोगों को आवश्यक जानकारी देने तथा पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने और आवश्यक सुधार कराने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक न्याय और सभी वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से 27 जुलाई को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर दलितों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों के समर्थन में आयोजित प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन में झारखंड से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

संगठन विस्तार पर भी बनी रणनीति

बैठक में संगठनात्मक विस्तार पर भी विस्तार से चर्चा हुई। निर्णय लिया गया कि अल्पसंख्यक विभाग को प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक अधिक सक्रिय और सशक्त बनाया जाएगा। इसके लिए नियमित संगठनात्मक बैठकें, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मंजूर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सद्भाव, भाईचारा और संविधान के मूल्यों को मजबूत करना भी उनका दायित्व है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दूल करीम अंसारी, दिलीप जॉन तिग्गा, अर्शदूल कादरी, जैतून जॉन, सगीर अंसारी, महमूद अली, सोहराब अंसारी, हुसैन खान, गुलरेज अंसारी, तशलीमा मल्लिक, कुमुदनी प्रभावती, साने रहमत, गुलाम रब्बानी, इम्तियाज अंसारी, मंजूर आलम, अब्दूल बारिक, फैयाज कैसर, मो. सफार, सैंकी खान, मरगुब अंसारी सहित प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.