JCI रांची ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस,लाबेद में गूंजा राष्ट्रगान

JCI रांची द्वारा अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। JCI रांची सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया। समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई।

JCI

JCI रांची द्वारा अपने सामुदायिक विकास कार्यक्रम से जुड़े गांव लाबेद में 80वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। JCI रांची सदस्यों ने परिवार एवं बच्चों के साथ तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय पर्व मनाया।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर बच्चों को स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए देश की एकता, अखंडता और विकास के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, स्टेशनरी, चॉकलेट एवं मिठाइयां भी वितरित की गईं, जिससे उनमें विशेष उत्साह देखने को मिला।

JCI रांची के अध्यक्ष JC अभिषेक जैन ने कहा कि संस्था सामाजिक सरोकारों के तहत लाबेद के साथ निरंतर जुड़कर सामुदायिक सहभागिता और विकास की दिशा में कार्य कर रही है। ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

सचिवालय सीएम में मुख्य सचिव अविनाश कुमार ने फहराया तिरंगा

कार्यक्रम में JC अभिषेक जैन (अध्यक्ष – JCI रांची), JC साकेत अग्रवाल (सचिव), JC अनुभव अग्रवाल (उपाध्यक्ष – कम्युनिटी), JC अंकित मोदी (निर्देशक – लाबेद), JC ऋषभ छापरिया (निर्देशक – कम्युनिटी आउटरीच), JC आदित्य जालान (प्रोजेक्ट चेयरमैन) एवं JC आशीष अग्रवाल (को-प्रोजेक्ट चेयरमैन) सहित JCI सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह का समापन *राष्ट्र की एकता, प्रगति और समृद्धि के संकल्प* के साथ हुआ।

यह जानकारी JCI Ranchi के PRO JC रवि कांत सामोता द्वारा दी

alsoread :पुलिस मुख्यालय में डीजीपी तदाशा मिश्र ने किया ध्वजारोहण, गिनाईं उपलब्धियां

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.