रांची के श्याम मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, आधी रात गूंजे जयकारे

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शिक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे बैलून और विद्युत की रंगीन लड़ियों से मंदिर परिसर

श्याम मंदिर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : अग्रसेन पथ स्थित श्री श्याम मंदिर में शिक्रवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे बैलून और विद्युत की रंगीन लड़ियों से मंदिर परिसर रोशन नजर आया। जन्माष्टमी के अवसर पर श्री श्याम प्रभु का मनमोहक श्रृंगार किया गया। मंदिर में विराजमान हनुमान जी और शिव परिवार का भी विशेष श्रृंगार किया गया।

Read More : Teachers Day 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है? पढ़ें इतिहास और महत्व

कृष्ण लीला की झांकियों ने मोहा मन

मंदिर में श्रीकृष्ण लीला पर आधारित झांकियां भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें रजत झूले पर मधुर मुस्कान के साथ विराजमान लड्डू गोपाल का दिव्य दर्शन मुख्य आकर्षण रहा। रजत झूले की कलात्मक सजावट को भक्त निहारते रहे। लड्डू गोपाल के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए। रात्रि 8:30 बजे से ही मंदिर में भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। रात 9 बजे श्री श्याम मंडल के सदस्यों ने गणेश वंदना के साथ संगीतमय संकीर्तन का शुभारंभ किया। इस दौरान श्याम भक्ति और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कई भजन प्रस्तुत किए गए। भजनों की भक्तिमय धुन पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।

लड्डू गोपाल को लगाया गया विशेष भोग

जन्माष्टमी के अवसर पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री, केसरिया पेड़ा, नारियल बर्फी, पंजीरी, फल, मेवा, चॉकलेट और कलाकंद से बने केक का भोग लगाया गया। रोहिणी नक्षत्र में रात्रि 12 बजते ही मंदिर परिसर ढोल-नगाड़े, घंटा-घड़ियाल और शंखध्वनि से गूंज उठा। भक्त ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे पर झूम उठे। इसके बाद महाआरती की गई और प्रसाद वितरण के साथ जन्माष्टमी उत्सव का समापन हुआ।

आयोजन में इनका रहा सहयोग

कार्यक्रम को सफल बनाने में रमेश चन्द्र सारस्वत, चन्द्र प्रकाश बागला, धीरज बंका, अशोक लाठ, प्रमोद बगड़िया, विकाश पाड़िया, नितेश लाखोटिया, विवेक ढांढनीयां, अमित जलान और गौरव परसरामपुरिया का सहयोग रहा। कार्यक्रम की जानकारी श्री श्याम मंडल के मीडिया प्रभारी सुमित पोद्दार ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *