रांची रथ मेला में डालसा का जागरूकता शिविर, नालसा योजनाओं की दी गई जानकारी

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से रविवार को रथ मेला परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेले में पहुंचे लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की विभिन्न

डालसा

रांची : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की ओर से रविवार को रथ मेला परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मेले में पहुंचे लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

Read More : रांची में NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

यह अभियान माननीय न्यायमूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश, सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना तथा न्यायायुक्त रांची अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है। डालसा सचिव राकेश रौशन की मौजूदगी में टीम ने बताया कि 25 जुलाई 2026 तक जगरनाथपुर रथ मेला परिसर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।

नालसा स्पृहा योजना 2025 की दी जानकारी

डालसा के पीएलवी ने नालसा स्पृहा योजना 2025 के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य जेल में बंद व्यक्तियों के निर्दोष आश्रितों और अपराध के पीड़ितों को कानूनी, सामाजिक एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, मानसिक एवं सामाजिक परामर्श, बच्चों की शिक्षा जारी रखने में सहयोग तथा वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत और टोल फ्री नंबर पर भी किया जागरूक

डालसा के अनुसार, रथ मेला में पहुंचे करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों और नालसा-झालसा की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के दौरान आगामी 12 सितंबर को व्यवहार न्यायालय, रांची में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी गई। पंकज कुमार शर्मा और स्वीकृति विनाया ने बताया कि वादकारी अपने मामलों का निःशुल्क निस्तारण करा सकते हैं। शिविर में नालसा के टोल फ्री नंबर 15100 का भी प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों के बीच पंपलेट व लिफलेट वितरित किए गए। साथ ही बताया गया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निस्तारण के लिए 21, 22 और 23 अगस्त को व्यवहार न्यायालय, रांची में उपस्थित होकर प्रक्रिया का लाभ लिया जा सकता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.