रांची गौशाला में सम्पन्न हुआ आदर्श विवाह समारोह

रांची: रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित “आदर्श सामूहिक विवाह समारोह” में रविवार को लोहरदगा, गुमला, मांडर, कांके, नामकुम, सिसई, बेड़ो, भंडरा और खूंटी की 21 जनजातिय, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की जोड़ियों का विवाह उनके परिवार जनों और सैंकड़ों नगर वासियों की उपस्थिति में

आदर्श विवाह समारोह

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: रांची गौशाला प्रांगण में आयोजित “आदर्श सामूहिक विवाह समारोह” में रविवार को  लोहरदगा, गुमला, मांडर, कांके, नामकुम, सिसई, बेड़ो, भंडरा और खूंटी की 21 जनजातिय, अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग की जोड़ियों का विवाह उनके परिवार जनों और सैंकड़ों नगर वासियों की उपस्थिति में विघिवत सनातन रीति-रिवाजों के साथ वैदिक परम्परा से सम्पन्न हुआ।

विवाह समारोह में विधवा, परित्यक्ता व सामाजिक रूप से वंचित शोषित कन्याओं को प्राथमिकता दी गई थी

सह सेवा प्रमुख अशोक कुमार अग्रवाल ने बताया कि “आवरण होम प्लस” का यह सातवां और विश्व हिन्दू परिषद का यह 41वां “आदर्श सामूहिक विवाह समारोह था। इस विवाह समारोह में विधवा, परित्यक्ता व सामाजिक रूप से वंचित शोषित कन्याओं को प्राथमिकता दी गई थी।  अभी तक सेवा विभाग तीन हजार से अधिक विधवा परित्यक्ता दिव्यांग जोड़ियों के अलावा साधनों के अभाव से विवाह न कर पाने वाली जोड़ियों का विवाह करवा चुका है।

इस वर्ष का यह तीसरा समारोह

इस वर्ष का यह तीसरा समारोह है। इससे पहले अक्टूबर माह में जमशेदपुर और जून माह में पटना आयोजित हो चुके हैं। सभी कार्यक्रमों में सहयोगी संस्थाओं के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ स्थानीय विश्व हिन्दू परिषद के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी नगरवासी-ग्रामवासियों के साथ भाग लेते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.