परिसीमन विधेयक पर कांग्रेस की इंडिया गठबंधन से एकजुट विरोध की अपील, प्रभारी के राजू ने झारखंड में आदिवासी सीटों पर जताई चिंता

दिल्ली/रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ इंडिया (INDIA) गठबंधन के सहयोगी दलों से एकजुट होकर खड़े होने की अपील की है। कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड के एआईसीसी प्रभारी के. राजू ने रविवार को जारी

एआईसीसी प्रभारी के. राजू

अपनी भाषा में पढ़ें

दिल्ली/रांची: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने संसद में प्रस्तावित परिसीमन विधेयक के खिलाफ इंडिया (INDIA) गठबंधन के सहयोगी दलों से एकजुट होकर खड़े होने की अपील की है। कांग्रेस कार्य समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड के एआईसीसी प्रभारी के. राजू ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि भाजपा द्वारा कल संसद में पेश किए जाने वाले इस विधेयक का झारखंड की जनता पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। कांग्रेस ने विशेष रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से इस विधेयक का विरोध करने का आह्वान करते हुए इसे आदिवासी राजनीतिक सशक्तिकरण की रक्षा का अस्तित्वगत प्रश्न बताया है।

आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर कांग्रेस की चिंता

विज्ञप्ति के मुताबिक प्रस्तावित कानून में राज्य की विधानसभा और संसदीय सीटों में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी की परिकल्पना की गई है. लेकिन आरक्षित आदिवासी सीटों को आनुपातिक रूप से 50 प्रतिशत बढ़ाने के लिए कोई संवैधानिक संशोधन नहीं किया गया है। कांग्रेस का कहना है कि मौजूदा हिस्सेदारी बनाए रखने के लिए 28 आरक्षित आदिवासी सीटों को बढ़ाकर 42 किया जाना जरूरी है।
जबकि 1971 की जनगणना के आधार पर पुनर्गठन होने से ये सीटें केवल 34 तक सीमित रह जाएंगी जिससे आदिवासी समुदायों की राजनीतिक आवाज और संवैधानिक अधिकार कमजोर होंगे।  कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि यह विधेयक सत्ता को केंद्रीकृत करने और चुनावी परिदृश्य को एकतरफा रूप से बदलने के लिए लाया गया है।  कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू ने उम्मीद जताई कि झामुमो अपनी विरासत के अनुरूप कल संसद में विधेयक का विरोध करेग।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.