रांची में होटल मैनेजर बालेश्वर गोराई की हत्या, पिठौरिया चौक जाम

रांची : राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में अपराधियों ने कृष्णा होटल के मैनेजर बालेश्वर गोराई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बालेश्वर होटल से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने

पिठौरिया
पिठौरिया चौक पर प्रदर्शन करते लोग।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के पिठौरिया इलाके में अपराधियों ने कृष्णा होटल के मैनेजर बालेश्वर गोराई को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि बालेश्वर होटल से अपना काम निपटाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उनकी जान चली गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव बरामद हुआ, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।

Read More : उद्योग, प्रशासन और समाज के समन्वय से हुआ जमशेदपुर का विकास : अतुल भटनागर

दोस्त ने दी लापता होने और शव मिलने की जानकारी

बालेश्वर गोराई के मित्र संदीप साहू ने बताया कि होटल में काम खत्म करने के बाद बालेश्वर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात अपराधियों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। संदीप के अनुसार, काफी देर तक बालेश्वर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों और परिचितों को चिंता हुई। इसके बाद उनकी तलाश शुरू की गई। दोस्तों ने बालेश्वर के होटल से निकलने की जानकारी मिलने के बाद उन्हें फोन भी किया था। फोन पर उन्होंने बाहर होने की बात कही थी, लेकिन बाद में दोबारा संपर्क करने पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। खोजबीन के दौरान दोस्तों को सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव बालेश्वर गोराई का था। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई।

हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं

बालेश्वर गोराई की हत्या किस वजह से की गई और इस वारदात में कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। पुलिस आपसी विवाद, पुरानी रंजिश समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश पांडेय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की असली वजह और इसमें शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

हत्या के विरोध में पिठौरिया चौक जाम

बालेश्वर की हत्या के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। गुस्साए लोगों ने पिठौरिया चौक जाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। चौक पर सड़क जाम होने से आवागमन भी प्रभावित हुआ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.