जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कारोबारी की मौत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ट्रांसपोर्ट कारोबारी नीरज (50) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज बेतरह जख्मी हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

जमशेदपुर
ट्रक की टक्कर से कारोबारी की मौत

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : जमशेदपुर के डिमना रोड पर बीती देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार ट्रांसपोर्ट कारोबारी नीरज (50) को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नीरज बेतरह जख्मी हो गए। जब तक उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस अब फरार चालक और ट्रक की तलाश में जुटी है।

Read More : धनबाद के श्री राम सिटी बिल्डिंग की छत पर लगी आग, टला हादसा

साकची से सामान लोड कर लौट रहे थे घर

परिजनों ने मीडिया को बताया कि नीरज रविवार रात साकची गए थे। वहां सामान लोड करवाने के बाद बाइक से वास्तु विहार स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे वह डिमना रोड पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि नीरज सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची और नीरज को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। नीरज की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार ट्रक चलाते थे नीरज

मिली जानकारी के अनुसार नीरज ट्रांसपोर्ट का कारोबार करते थे। उनके चार ट्रक चलते हैं। वह खुद ही ट्रांसपोर्ट से जुड़े कामकाज को देखते थे। रोज की तरह रविवार को भी वह सामान लोड करवाने साकची गए थे, लेकिन लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। अब पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि ट्रक का नंबर और चालक के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसा आखिर किस वजह से हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *