धनबाद के श्री राम सिटी बिल्डिंग की छत पर लगी आग, टला हादसा

धनबाद : सरायढेला के श्री राम सिटी बिल्डिंग की छत पर सोमवार दोपहर अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग करीब 12 से 12:30 बजे के बीच लगी। हालांकि

बिल्डिंग
फायर उपकरणों की मदद से आग पर पाया काबू

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

धनबाद : सरायढेला के श्री राम सिटी बिल्डिंग की छत पर सोमवार दोपहर अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता देख आसपास हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग करीब 12 से 12:30 बजे के बीच लगी। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

Read More : रांची में HDFC बैंक की इमारत में अचानक लगी आग, उठीं ऊंची लपटें

जनरेटर में लगी थी आग

मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर काम कर रहा एक स्वीपर किसी काम से छत पर पहुंचा था। वहां उसने आग की लपटों और चिंगारी के साथ घना काला धुआं उठता देखा। उसने तुरंत नीचे मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद कुछ ही देर में लोग छत पर पहुंचे। वहां जनरेटर में आग लगी हुई थी। लोगों ने बिल्डिंग में उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी गई। दमकल की टीम के पहुंचने से पहले ही बिल्डिंग में मौजूद अग्निशमन संसाधनों की मदद से आग को नियंत्रित कर लिया गया। आग ज्यादा फैल नहीं सकी। घटना में किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

छत पर कई एसी यूनिट और जनरेटर

आईसीआईसीआई लोम्बार्ड के ओम ने घटना की जानकारी साझा की। बताया गया कि श्री राम सिटी की छत पर कई टावरों के एसी यूनिट, जनरेटर और तारों का जाल मौजूद है। ऐसे में आग फैलने की स्थिति में खतरा बढ़ सकता था। श्री राम सिटी शहर के व्यस्त इलाके में स्थित एक व्यावसायिक भवन है। यहां एसबीआई समेत वित्तीय और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े कई कार्यालय संचालित होते हैं। यहां आवासीय फ्लैट नहीं हैं। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ी घटना टल गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *