लातेहार में अवैध कोयला कारोबार पर कार्रवाई, पांच हाइवा जब्त

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए हैं। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी और एसआईएसएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।

अवैध कोयला
बालूमाथ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

लातेहार : बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कोयला लदे पांच हाइवा जब्त किए हैं। एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर बालूमाथ पुलिस, सीसीएल सिक्योरिटी और एसआईएसएफ की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। कार्रवाई के बाद अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Read More : जमशेदपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, कारोबारी की मौत

सूचना पर संयुक्त टीम ने चलाया अभियान

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीम को बालूमाथ थाना क्षेत्र में अवैध तरीके से कोयले के परिवहन की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने अभियान चलाया और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पांच कोयला लदे हाइवा वाहनों को पकड़ा। सभी वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना क्षेत्र के अमरवाडीह पिकेट लाया गया है। पुलिस अब वाहनों में लदे कोयले से संबंधित कागजात और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस

बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने पांच कोयला लदे हाइवा जब्त किए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया के साथ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जब्त कोयला कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *