बोकारो : CM हेमंत सोरेन मंगलवार सुबह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ अचानक बोकारो जिले के कसमार पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की स्थिति देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल पहुंचे। वहां आम लोगों के साथ बैठकर पकौड़ी खाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की।
निर्माणाधीन सड़क का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री के इस दौरे को कसमार-बरलंगा मुख्य सड़क के निर्माण कार्य के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यह सड़क कसमार से मुख्यमंत्री के पैतृक गांव तक जुड़ती है। इसे उनके पिता स्वर्गीय शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जाता है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण की स्थिति का जायजा लिया।
होटल में बैठकर खाई पकौड़ी, लोगों से की बात
सड़क का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री कसमार चौक स्थित कुणाल जायसवाल के होटल पहुंचे। यहां उन्होंने आम लोगों के बीच बैठकर पकौड़ी खाई और स्थानीय लोगों से बातचीत की। मुख्यमंत्री के अचानक पहुंचने से इलाके में उनके दौरे को लेकर चर्चा होने लगी।
मां के संस्कार भोज के अगले दिन पहुंचे कसमार
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के संस्कार भोज का कार्यक्रम एक दिन पहले ही संपन्न हुआ था। इसके अगले दिन मुख्यमंत्री के अचानक कसमार पहुंचने से उनका दौरा इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुख्यमंत्री के इस दौरे को सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने और स्थानीय लोगों से सीधे बातचीत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।



