रांची : सीएम हेमंत सोरेन अपनी मां और पूर्व सांसद रूपी सोरेन के इलाज के लिए सोमवार को हैदराबाद रवाना हुए। मिली जानकारी के अनुसार रूपी सोरेन की कुछ समय से तबीयत खराब चल रही थी। बेहतर इलाज के लिए उन्हें हैदराबाद ले जाने का निर्णय लिया गया है। सीएम के साथ उनकी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन तथा बहन भी हैदराबाद गई हैं। रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं।
Read More : BREAKING : MLA जनार्दन पासवान के बेटे सौरभ के अपहरण की खबर निकली झूठी
परिवार के सदस्य भी साथ
रूपी सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर परिवार के सदस्य चिंतित हैं। यही वजह है कि सीएम हेमंत सोरेन भी अपनी मां के साथ हैदराबाद गए हैं। गांडेय विधायक कल्पना सोरेन और सीएम की बहन भी उनके साथ हैं। परिवार की ओर से रूपी सोरेन के इलाज के लिए हैदराबाद जाने का निर्णय लिया गया है।




