मां के निधन के बाद चांडिल पहुंचे हेमंत सोरेन, मामा घर में निभाई परंपरा

चांडिल : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज यानी मंगलवार को अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में सीएम ने परिवार की पुरानी परंपरा के मुताबिक रस्म निभाई। इस दौरान पारंपरिक

हेमंत सोरेन
मामा घर पहुंचे CM हेमंत सोरेन।

अपनी भाषा में पढ़ें

चांडिल : झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज यानी मंगलवार को अपनी पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ चांडिल स्थित अपने मामा घर पहुंचे। धातकीडीह (कांगलाटांड़) स्थित मामा घर में सीएम ने परिवार की पुरानी परंपरा के मुताबिक रस्म निभाई। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सीएम और उनकी पत्नी का स्वागत किया गया। वहीं, प्रशासन की ओर से सीएम हेमंत को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

Read More : रांची में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम, बुजुर्गों को बताए कानूनी अधिकार

क्या है मामा घर में रस्म अदायगी की परंपरा?

झारखंडी समाज में माता-पिता के निधन के बाद अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन जैसी परंपरागत रस्में पूरी करने के बाद मामा घर जाकर रस्म अदायगी करने की परंपरा है। इस दौरान मामा घर में पैर धोकर स्वागत किया जाता है और भोजन कराने की रस्म निभाई जाती है। स्थानीय परंपरा के अनुसार, इस रस्म के जरिए छुतका दूर किया जाता है।

हेमंत सोरेन
सीएम हेमंत सोरेन को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर।

मां के निधन के बाद पूरी की गईं पारिवारिक रस्में

मालूम हो कि सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का हाल ही में निधन हो गया था। इसके बाद परिवार की ओर से अंतिम संस्कार, श्राद्धकर्म और अस्थि विसर्जन की रस्में पूरी की गईं। इसी क्रम में सीएम मंगलवार को पत्नी कल्पना सोरेन के साथ धातकीडीह स्थित मामा घर पहुंचे और पारंपरिक रस्म अदायगी की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *