JPSC आंदोलन के दौरान भूख हड़ताल पर बैठे छात्र राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत

रांची : रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को स्थिति बिगड़ गई। चार दिनों से बिना अन्न-जल के आमरण अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र राहुल की

राहुल क्रांति

रांची : रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के 14वें दिन शुक्रवार को स्थिति बिगड़ गई। चार दिनों से बिना अन्न-जल के आमरण अनशन पर बैठे प्रदर्शनकारी छात्र राहुल की तबीयत अचानक खराब हो गई। मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक लगातार भूखे रहने से शरीर में पानी की कमी और तेज बुखार आ गया है।

Read More : राहुल गांधी के फोन कॉल पर भाजपा हमलावर, आदित्य साहू ने बताया नाटकबाजी

6 प्रदर्शनकारी अनशन पर

आंदोलन स्थल पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो पिछले कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। उनके साथ दो महिलाओं समेत कुल छह प्रदर्शनकारी आमरण अनशन पर डटे हुए हैं। ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) और ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन’ (एआईएसएफ) ने गतिरोध के बीच शुक्रवार को विधानसभा तक मार्च निकालने की घोषणा की है। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने विधानसभा भवन के 750 मीटर के दायरे में 6 से 12 अगस्त तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

सीबीआई जांच और JPSC-JSSC में सुधार की मांग

प्रदर्शनकारी छात्र 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और पूरी भर्ती प्रक्रिया की सीबीआई (CBI) या हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के पैनल से जांच की मांग कर रहे हैं। हालाँकि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा बातचीत की पेशकश के बाद छात्रों ने 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का गठन कर सूची प्रशासन को सौंपी है। बावजूद इसके, औपचारिक बुलावा न मिलने से अभ्यर्थियों में नाराजगी व्याप्त है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *