राहुल गांधी के फोन कॉल पर भाजपा हमलावर, आदित्य साहू ने बताया नाटकबाजी

रांची : रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोन पर हुई बातचीत के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस बातचीत को नाटकबाजी करार दिया। उन्होंने

आदित्य साहू

रांची : रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की फोन पर हुई बातचीत के बाद राज्य में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस बातचीत को नाटकबाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को छात्रों पर दबाव बनाने के बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर दबाव बनाना चाहिए था ताकि JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई धांधली की सीबीआई जांच कराई जा सके।

Read More : JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को राहुल गांधी का मिला समर्थन

समर्थन वापसी और सीबीआई जांच की मांग

आदित्य साहू ने कहा कि विगत 13 दिनों से छात्र जयपाल सिंह स्टेडियम में बारिश के बीच भूखे-प्यासे अनशन पर बैठे हैं। उनकी मुख्य मांग पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच कराना और दोषियों को सजा दिलाना है। उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी अपनी पार्टी के समर्थन से चल रही राज्य सरकार से छात्रों की मांग पूरी नहीं करवा सकते, तो उन्हें तुरंत सरकार से समर्थन वापस ले लेना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का राहुल गांधी पर निशाना

दूसरी ओर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वीडियो और फोन के जरिए समर्थन जताने का प्रयास कर रहे हैं। यदि उन्हें झारखंड के छात्रों की वास्तव में चिंता होती, तो वे सीधे मुख्यमंत्री से बात कर सीबीआई जांच की अनुशंसा का दबाव बनाते। उन्होंने राहुल गांधी के इस रुख को दोहरा रवैया बताया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *