सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, रिहायशी इलाकों में दागे रॉकेट, 11 नागरिक घायल

रियाद : सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके नजरान पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अंधाधुंध प्रोजेक्टाइल दागे। इस हमले में एक चार साल के बच्चे और महिला समेत 11 आम नागरिक घायल हो गए। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की

सऊदी

रियाद : सऊदी अरब के दक्षिणी सीमावर्ती इलाके नजरान पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने अंधाधुंध प्रोजेक्टाइल दागे। इस हमले में एक चार साल के बच्चे और महिला समेत 11 आम नागरिक घायल हो गए। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मल्की ने हूतियों पर अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नागरिकों और बुनियादी ढांचे को जानबूझकर निशाना बनाया गया।

घायलों में कई देशों के नागरिक शामिल

गठबंधन सेना के अनुसार घायलों में 7 सऊदी नागरिक, 2 मिस्र, 1 यमनी और 1 पाकिस्तानी नागरिक शामिल हैं। सऊदी नागरिकों में घायल महिला और चार साल का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए हैं। यह हमला यमन के मारिब और हद्रामौत प्रांतों में सैन्य शिविरों पर हुए घातक हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ है। उस हमले में सऊदी समर्थित यमनी सेना के कम से कम 30 सैनिक मारे गए थे और 50 से अधिक घायल हुए थे।

अप्रैल 2022 के युद्धविराम के बाद सबसे बड़ा तनाव

यह ताजा संघर्ष अप्रैल 2022 में हुए युद्धविराम के बाद से तनाव का सबसे बड़ा स्तर है। राजधानी सना में एक ईरानी विमान को रोके जाने के बाद हूतियों ने सऊदी जहाजों की समुद्री नाकेबंदी का ऐलान कर दिया था। उल्लेखनीय है कि साल 2014 में हूतियों द्वारा सना पर कब्जे के बाद से यमन गृहयुद्ध की चपेट में है। वर्ष 2015 से शुरू हुए गठबंधन सेना के सैन्य हस्तक्षेप के बाद इस संघर्ष में लाखों लोग जान गंवा चुके हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *