खेलगांव में तीन दिवसीय सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

रांची। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आज गुरुवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। 3 से 5 सितंबर तक आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (वित्त) एवं

सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आज गुरुवार  को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड की तीन दिवसीय अंतर-क्षेत्रीय बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिता का  शुभारंभ हुआ। 3 से 5 सितंबर तक आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि  पवन कुमार मिश्रा, निदेशक (वित्त) एवं  हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (मानव संसाधन) ने किया।
उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए निदेशक  पवन कुमार मिश्रा ने कहा कि “खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम वर्क की भावना का संचार करते हैं,  उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से प्रतियोगिता के दौरान अनुशासन बनाए रखने की अपील की। साथ ही, महिला खिलाड़ियों की बढ़ती भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक सकारात्मक और उत्साहजनक संकेत बताया।
वहीं, निदेशक(मानव संसाधन)  हर्ष नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि हमें विश्वास है इस प्रतियोगिता के माध्यम से सीसीएल की उत्कृष्ट खेल प्रतिभाएं सामने आएंगी, जो आगे चलकर राष्ट्रीय एवं अंतर-कंपनी स्तर पर सीसीएल का नाम रोशन करेंगी।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में रोमांचक एवं कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रतियोगिता में कुल 189 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें मुख्य रूप से पुरुष, महिला एवं वेटरन (पुरुष) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस में ओपन सिंगल्स, ओपन डबल्स एवं टीम चैंपियनशिप के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं, वेटरन वर्ग में ओपन सिंगल्स एवं ओपन डबल्स मुकाबले खेले जा रहे हैं।
प्रतियोगिता के अंतर्गत टीम चैंपियनशिप में बरका-सयाल एवं मुख्यालय की टीमों ने बेहतरीन तालमेल, कौशल एवं खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अगले दौर के लिए अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। वहीं, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस के वेटरन वर्ग के मुकाबलों में श्री हर्ष नाथ मिश्र एवं श्री पवन कुमार मिश्रा ने अपने अनुभव और शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया।
बैडमिंटन मुकाबले में दोनों ने 21-18, 15-21 एवं 21-16 के स्कोर के साथ शानदार प्रदर्शन किया। टेबल टेनिस टीम मुकाबलों में मुख्यालय एवं हजारीबाग की टीमों ने भी उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
आगामी 4 एवं 5 सितंबर को भी प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में रोमांचक मुकाबले जारी रहेंगे, जिसमें खिलाड़ी जीत के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।
इस प्रतिष्ठित अंतर-क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सीसीएल के विभिन्न क्षेत्रों एवं इकाइयों से खिलाड़ी पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। इनमें आम्रपाली-चंद्रगुप्त, राजहरा, रजरप्पा, गिरिडीह, कुजू, अरगडा, बीएंडके, मगध-संघमित्रा, बरका-सयाल, सीएचआर, ढोरी, मुख्यालय, कथारा, हजारीबाग, एनके, सीआरएस बरकाकाना, पिपरवार एवं एमआरएस रामगढ़ शामिल हैं।
प्रतियोगिता के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए अनुभवी एवं कुशल तकनीकी अधिकारियों तथा रेफरी की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ये अधिकारी एवं रेफरी पूरे खेल अनुशासन एवं निष्पक्षता के साथ सभी मुकाबलों का संचालन कर रहे हैं।
सीसीएल अंतर-क्षेत्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों को आगामी कोल इंडिया लिमिटेड अंतर-कंपनी प्रतियोगिता में सीसीएल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त होगा। सीआईएल अंतर-कंपनी टेबल टेनिस प्रतियोगिता नवंबर 2026 में, जबकि सीआईएल अंतर-कंपनी बैडमिंटन प्रतियोगिता दिसंबर 2026 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *