जन्माष्टमी को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े निर्देश

रांची : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में विशेष अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान मंदिरों में देर रात तक उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की

पुलिस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में विशेष अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान मंदिरों में देर रात तक उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़, दही-हांडी प्रतियोगिताओं, मेलों और सांस्कृतिक आयोजनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस को पूर्व में ही सभी सुरक्षा तैयारियां पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Read More : रांची में 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव, जानें कार्यक्रम

विशेष शाखा ने जारी किए विस्तृत निर्देश

आईजी (विशेष शाखा), झारखंड की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को जारी दिशा-निर्देशों में संवेदनशील स्थलों को चिह्नित करने और 2021 से 2025 के बीच हुई पुरानी घटनाओं की समीक्षा करने को कहा गया है। जिलों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले पूजा पंडालों, दही-हांडी स्थलों और आयोजकों की सूची तैयार कर पूर्व से सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करें।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और अफवाहों पर पैनी नजर

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिशों को नाकाम करने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है :

  • डिजिटल निगरानी : व्हाट्सएप ग्रुप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नफरत फैलाने वाले या भड़काऊ कंटेंट शेयर करने वालों के खिलाफ तुरंत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • अफवाह नियंत्रण : किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने पर उसके मूल स्रोत की पहचान कर तुरंत कार्रवाई करने और भगदड़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य रात्रि पूजा और महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष गश्त

जन्माष्टमी के दिन मध्य रात्रि में मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए महिलाओं और युवतियों की बड़ी संख्या को देखते हुए पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। जिन रास्तों या मंदिरों के आसपास रोशनी की कमी या छेड़खानी की आशंका है, वहां विशेष पुलिस बलों की तैनाती की जाएगी।

दही-हांडी प्रतियोगिता, डीजे और अवैध गतिविधियों पर नकेल

विशेष शाखा ने दही-हांडी आयोजनों को लेकर भी सतर्कता बरतने को कहा है। जर्जर या कम ऊंचाई वाली इमारतों तथा बिजली के हाई-टेंशन तारों के समीप दही-हांडी के आयोजन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इसके अलावा :

  • लाउडस्पीकर और डीजे पर बजने वाले उत्तेजक गानों व भड़काऊ नारों पर निगरानी रखी जाएगी।

  • पर्व के दौरान अवैध शराब, प्रतिबंधित मांस की बिक्री और जुआ अड्डों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *