गुरु नानक प्रकाशोत्सव पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने टेका मत्था, लंगर में लिया प्रसाद

रांची : गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर श्रद्धा व्यक्त की और

गुरु नानक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाशोत्सव के अवसर पर झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मंगलवार को रांची के पीपी कंपाउंड स्थित गुरु नानक हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मत्था टेककर श्रद्धा व्यक्त की और कीर्तन में शामिल होकर गुरुबाणी का श्रवण किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने लंगर में प्रसाद भी ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव की सभी को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Read More : रांची में पारंपरिक ग्राम व्यवस्था के संरक्षक सम्मानित, DC ने बताईं प्राथमिकताएं

गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को किया याद

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता, सेवा और सद्भाव का संदेश देती हैं। उनके विचार समाज को प्रेम, करुणा और आपसी भाईचारे के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रकाशोत्सव के अवसर पर सभी के सुख और कल्याण की कामना करते हुए गुरु नानक देव जी के संदेशों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *