रांची: जीईएल चर्च के बिशप सीमांत तिर्की के आकस्मिक निधन की खबर से पूरे मसीही समाज एवं धार्मिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने गहरा दुख एवं शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री सहाय ने अपने शोक संदेश में कहा कि बिशप सीमांत तिर्की का आकस्मिक निधन अत्यंत दुखद है। उन्होंने अपना जीवन प्रभु की सेवा, मानवता, समाज के उत्थान तथा धार्मिक एवं सामाजिक एकता के लिए समर्पित किया। उनके व्यक्तित्व में सेवा, समर्पण, प्रेम और करुणा की भावना समाहित थी।
उन्होंने कहा कि बिशप सीमांत तिर्की ने अपने कार्यों एवं विचारों से समाज में एक विशेष पहचान बनाई थी। उनके निधन से न केवल जीईएल चर्च परिवार, बल्कि संपूर्ण मसीही समाज ने एक महत्वपूर्ण व्यक्तित्व को खो दिया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार, जीईएल चर्च के पदाधिकारियों, धर्मगुरुओं एवं समस्त अनुयायियों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में वे शोकाकुल परिवार एवं पूरे चर्च समुदाय के साथ हैं।
also read : झारखंड: फार्मेसी परीक्षा और फार्मासिस्ट निबंधन पर रोक, सरकार के अगले आदेश तक स्थगित रहेंगी प्रक्रियाएं



