रांची में पूर्व सांसद घूरण राम के घर चोरी की कोशिश, दो चोर पकड़े गए

रांची : राजधानी रांची में चोरी की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार सुबह नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। यहां पलामू के पूर्व सांसद घूरण राम के फ्लैट में दोनों संदिग्ध घुस गए थे। परिवार

रांची
चोरी करते दो संदिग्ध पकड़े गए

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में चोरी की कोशिश कर रहे दो संदिग्धों को लोगों ने रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना मंगलवार सुबह नामकुम थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर की है। यहां पलामू के पूर्व सांसद घूरण राम के फ्लैट में दोनों संदिग्ध घुस गए थे। परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी के दौरान एक संदिग्ध के पास से पूर्व सांसद की बहू का मोबाइल फोन भी मिला है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

Read More : रांची में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शाहिद को लगी गोली

बच्चों को स्कूल छोड़ने गए थे घरवाले, तभी घुसे संदिग्ध

घटना मंगलवार सुबह करीब 7:15 बजे की बताई जा रही है। पूर्व सांसद के बेटे विकास के मुताबिक, परिवार के सदस्य बच्चों को स्कूल छोड़कर घर लौटे थे। इसी दौरान उन्हें घर के अंदर किसी अनजान व्यक्ति के होने का शक हुआ। इसके बाद परिवार के लोगों ने शोर मचाया और कमरों की तलाशी लेने लगे। इसी दौरान दो संदिग्ध पकड़ में आ गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए।

लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

परिवार के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इस दौरान दोनों की पिटाई भी की गई। सूचना मिलने पर नामकुम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मौके पर काफी अफरातफरी मची रही। मारपीट के दौरान एक संदिग्ध ने पुलिसकर्मी का पैर पकड़ लिया था। उसे छुड़ाने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

बहू का मोबाइल बरामद, गुलगुलिया गिरोह से जुड़े होने का शक

पकड़े गए दोनों संदिग्धों की तलाशी के दौरान एक के पास से पूर्व सांसद की बहू का मोबाइल फोन बरामद हुआ। नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद के घर में चोरी की कोशिश करते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में दोनों के गुलगुलिया गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *