रांची में पुलिस और राहुल सिंह गिरोह के बीच मुठभेड़, शाहिद को लगी गोली

रांची : राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज यानी मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का अपराधी घायल

राहुल सिंह गिरोह
रांची के विधानसभा इलाके में मुठभेड़

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची में राहुल सिंह गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। आज यानी मंगलवार को विधानसभा थाना क्षेत्र में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में शाहिद नाम का अपराधी घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने इस मामले में दो अपराधियों को पकड़ने की बात कही है। मिली जानकारी के अनुसार कांके थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना में राहुल सिंह गिरोह के दो अपराधियों की संलिप्तता सामने आई थी। पुलिस तभी से दोनों की तलाश कर रही थी।

Read More : कांग्रेस के आंदोलन के जवाब में झारखंड में पदयात्रा निकालेगी BJP

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने चलाई गोली

रांची के सीनियर एसएसपी राकेश रंजन के मुताबिक, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों संदिग्ध विधानसभा थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस की टीम उनकी तलाश में निकली और उनका पीछा करने लगी। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान दोनों अपराधियों ने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें शाहिद घायल हो गया।

घायल हालत में भागने की कोशिश, दोनों पकड़े गए

पुलिस का कहना है कि गोली लगने के बाद शाहिद घायल हालत में भागने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों अपराधियों को पकड़ लिया। घायल शाहिद को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है। कांके इलाके में पेट्रोल पंप के पास हुई फायरिंग में उनकी भूमिका और गिरोह से जुड़े दूसरे लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *