रामगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान, एक्सपायर्ड सामग्री पर सख्त निर्देश

रामगढ़ : आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को रामगढ़ जिले में जांच अभियान चलाया। इस दौरान छोटकी पोना से नया मोड़ तक कई होटलों, दुकानों और खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियों का

खाद्य सुरक्षा विभाग
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़ : आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को रामगढ़ जिले में जांच अभियान चलाया। इस दौरान छोटकी पोना से नया मोड़ तक कई होटलों, दुकानों और खाद्य उत्पाद बनाने वाली फैक्ट्रियों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान मिठाइयों और मसालों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। यह अभियान रांची के संयुक्त खाद्य सुरक्षा आयुक्त, रामगढ़ के उपायुक्त और अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नवल कुमार के निर्देश पर चलाया गया।

Read More : रांची जिला स्कूल में सजेगा भव्य दुर्गा पंडाल, नौ कन्याएं करेंगी उद्घाटन

रामगढ़ के इन होटलों और दुकानों की हुई जांच

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंश लाइन होटल, न्यू पिंटू होटल, तुलसी राशन दुकान, सूरज देशी होटल, तेजस होटल एंड रेस्टोरेंट, तुलसी फूड प्रोडक्ट और रघुवीर फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और जरूरी दस्तावेजों की जांच की गई।

रसगुल्ला, काला जामुन और बालूशाही के नमूने लिए

जांच अभियान के दौरान अंश लाइन होटल से रसगुल्ला और काला जामुन के नमूने लिए गए। वहीं, न्यू पिंटू होटल से रसगुल्ला और बालूशाही के नमूने संग्रहित किए गए। इसके अलावा तुलसी फूड प्रोडक्ट और रघुवीर फूड प्रोडक्ट से हल्दी पाउडर, मिर्च पाउडर और बेसन के कानूनी नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य जांच प्रयोगशाला, रांची भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

साफ-सफाई रखने और एक्सपायर्ड सामग्री से बचने का निर्देश

निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने प्रतिष्ठानों के दस्तावेजों की भी जांच की। संचालकों को नियमित रूप से साफ-सफाई बनाए रखने, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का इस्तेमाल नहीं करने और प्रतिबंधित सामग्रियों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक लगाने का निर्देश दिया गया। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अदिति सिंह, डेरिक तिग्गा और खाद्य सुरक्षा कार्यालय के लुकेश रवानी शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *