रांची में FJCCI का सम्मान समारोह, उप समिति चेयरमैनों को मिला प्रशस्ति-पत्र

चैंबर भवन रांची में आयोजित समारोह में पूरे वर्ष उत्कृष्ट कार्य और सक्रिय सहभागिता के लिए उप समिति चेयरमैनों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) की ओर से शुक्रवार को चैम्बर भवन, रांची में सभी उप समिति चेयरमैनों के लिए “FJCCI Leadership & Excellence Honours” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उप समिति चेयरमैनों और चैम्बर पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य पूरे वर्ष विभिन्न उप समितियों के माध्यम से किए गए कार्यों, सक्रिय सहभागिता, समर्पण और उल्लेखनीय योगदान के लिए चेयरमैनों का उत्साहवर्धन एवं सम्मान करना था। इस दौरान सभी उप समिति चेयरमैनों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उप समितियां चैम्बर की कार्यप्रणाली की रीढ़

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि चैम्बर की अधिकांश गतिविधियां और कार्य उप समितियों के माध्यम से ही धरातल तक पहुंचते हैं। उप समितियां संगठन की कार्यप्रणाली की “backbone” हैं। ये विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को चिन्हित करने, संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने तथा व्यापार एवं उद्योग जगत की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। सदस्यों ने कहा कि उप समितियों की सक्रियता से व्यापार और उद्योग से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से संबंधित विभागों और अधिकारियों तक पहुंचाने में मदद मिलती है। इससे संगठन की गतिविधियों को गति मिलने के साथ जमीनी स्तर पर समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी मजबूत होती है।

सम्मान से बढ़ा उत्साह और जिम्मेदारी का भाव

कार्यक्रम के दौरान उप समिति चेयरमैनों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक सक्रियता, जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। उपस्थित सदस्यों ने आयोजन को सकारात्मक, उत्साहवर्धक और सराहनीय पहल बताते हुए FJCCI नेतृत्व की प्रशंसा की। उनका कहना था कि इस तरह के कार्यक्रम संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच टीम भावना को मजबूत करते हैं। FJCCI की इस पहल के माध्यम से उप समितियों के योगदान को पहचान देने के साथ संगठन में टीम भावना, सहभागिता और बेहतर समन्वय को और मजबूत करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया, राम बांगड़, महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव रोहित पोद्दार, नवजोत अलंग, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य तुलसी पटेल, मनीष सराफ, मुकेश अग्रवाल, अमित शर्मा, आस्था किरण, पूजा ढाढा सहित बड़ी संख्या में उप समिति चेयरमैन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। उप समिति चेयरमैनों में निधि झुनझुनवाला, उत्सव परासर, दिनेश प्रसाद साहू, श्रवन राजगढ़िया, श्रीकृष्ण अग्रवाल, दीपक मुरारका, अनिश सिंह, परविंदर सिंह बग्गा, प्रेम शंकर मिश्रा, नितेश शारदा, जसविंदर सिंह, कुनाल विजयवर्गीय, शशांक भरद्वाज, संजय सिंह, डॉ. अनल सिन्हा, अभिषेक नेमानी, सुबोध चौधरी, परास अग्रवाल, तेजविंदर सिंह, मुकेश पाण्डेय, शैलेंदर सुमन, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, अमित मिश्रा, नेहा पटवारी, प्रियांक भगत, आलोक कुमार एवं राहिल जफर आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *