पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसे चार लोग, FIR दर्ज

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश कर रील्स बनाने के मामले में प्रबंधन ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि सभी लोग वाहन

पलामू टाइगर रिजर्व

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना अनुमति प्रवेश कर रील्स बनाने के मामले में प्रबंधन ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आरोप है कि सभी लोग वाहन से प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे थे। पलामू टाइगर रिजर्व में जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने के दौरान पर्यटन गतिविधियां पूरी तरह प्रतिबंधित रहती हैं। इस अवधि में वन्य जीवों के प्रजनन को देखते हुए क्षेत्र में प्रवेश पर रोक रहती है।

Read More : रांची के अखिलेश कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने ट्रस्ट के राष्ट्रीय महामंत्री

वाहन से प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंचे थे लोग

मिली जानकारी के अनुसार लातेहार के बरवाडीह पोखरी निवासी कुछ लोग पलामू टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित क्षेत्र में दाखिल हुए थे। बताया गया कि सभी लोग गाड़ी से वहां पहुंचे और रील्स बनाई। प्रतिबंधित क्षेत्र में लोगों के प्रवेश की जानकारी मिलने के बाद पलामू टाइगर रिजर्व के अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई शुरू की। प्रबंधन ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

एक आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मामले में इश्तेयाक नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। एफआईआर में शामिल लोगों में एक पूर्व जनप्रतिनिधि का पति भी बताया गया है। पलामू टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग बिना अनुमति के पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दाखिल हुए थे। उपनिदेशक प्रजेशकांत जेना के अनुसार, विभाग को यह जानकारी भी मिली थी कि प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले लोगों के पास हथियार थे। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *