राहुल गांधी के खिलाफ FIR लोकतंत्र की आवाज दबाने की साजिश: केशव महतो कमलेश

रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में आज सोमवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में दर्ज प्राथमिकी के विरोध में आज सोमवार को  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक एक विशाल जुलूस निकाला गया, जिसमें भारी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।
 अल्बर्ट एक्का चौक पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन राहुल गांधी के समर्थन के साथ-साथ सामाजिक न्याय, संवैधानिक समानता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आयोजित किया गया है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर भाजपा की राजनीतिक बौखलाहट और लोकतंत्र की आवाज को दबाने की साजिश का परिणाम है। राहुल गांधी लगातार गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और वंचितों के अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं, इसलिए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार कानून के दोहरे मानदंड अपना रही है। यदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक सौहार्द के खिलाफ काम किया है, तो उन पर भी तत्काल प्राथमिकी दर्ज होनी चाहिए। देश में कानून का राज चलेगा, भाजपा की मनमानी नहीं।
डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद ने कहा कि  सरकार जनता के सवालों का जवाब देने में विफल रहती है, तो जांच एजेंसियों और मुकदमों का सहारा लेकर विपक्ष को डराने की कोशिश करती है। कांग्रेस पार्टी ऐसी गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है।
 स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान  अंसारी ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र से खिलवाड़ को कांग्रेस किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। यह लड़ाई किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की है।
सांसद सुखदेव भगत कहा   यह आंदोलन केवल आज तक सीमित नहीं रहेगा। जब तक लोकतंत्र और संविधान पर हमले होते रहेंगे, कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष जारी रखेगी।
उप नेता, कांग्रेस विधायक दल राजेश कच्छप ने कहा कि  राहुल गांधी को निशाना बनाने का मतलब देश की जनता की आवाज को दबाना है। भाजपा जितने मुकदमे दर्ज करेगी, जनता के बीच सरकार के खिलाफ उतने ही सवाल खड़े होंगे।
इस विरोध प्रदर्शन में विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, राजेश गुप्ता छोटू, रवींद्र सिंह, राकेश सिन्हा, सूर्यकांत शुक्ला, आलोक दुबे, विनय सिन्हा दीपू, राजन वर्मा, साेनाल शांति, नवीन सिंह, दुर्गा देवी, अजय शर्मा, सुंदरी तिर्की सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.