रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव को लेकर टीम तुलसी पटेल के 24 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही टीम ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है। नामांकन के बाद टीम के सदस्यों ने अपर बाजार के विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान ईस्ट मार्केट, वेस्ट मार्केट समेत अन्य बाजारों में व्यापारियों और चैंबर सदस्यों से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।
Read More : झारखंड में सीजनल इन्फ्लूएंजा पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जारी गाइडलाइन
चैंबर को सक्रिय और पारदर्शी बनाने का दावा
अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तुलसी पटेल ने कहा कि चैंबर व्यापारियों और उद्यमियों की आवाज को मजबूती से उठाने का मंच है। टीम का उद्देश्य चैंबर को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान, सरकारी स्तर पर प्रभावी पैरवी और चैंबर सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए टीम पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। तुलसी पटेल ने चैंबर सदस्यों से टीम के सभी प्रत्याशियों को समर्थन देने की अपील की।
इन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
टीम तुलसी पटेल की ओर से नामांकन करने वालों में अमित शर्मा, अनिल कुमार अग्रवाल, अरुण भरतीया, ज्योति कुमारी, मनीष सर्राफ, मोनिका गोयनका, नवजोत अलंग, राहुल साबू, राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, तुलसी पटेल, विकास विजयवर्गीय और विनीता सिंघानिया आदि शामिल हैं।




