रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से सेवा कार्य की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सोमवार को अध्यक्ष शुभा अग्रवाल  के नेतृत्व में प्रत्येक माह गौ सेवा करने के संकल्प के तहत  हरमू रोड स्थित रांची  गौशाला न्यास में गौ सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 इस मौके पर शाखा की सदस्यों ने  श्रद्धा भाव से गौ माता पूजा करनेे के बाद गौ माताओं को खीरा, हरी घास एवं हरी सब्जियां खिलाकर सेवा की गई। अध्यक्ष शुभा अग्रवाल  ने कहा कि गौ सेवा केवल सेवा नहीं, बल्कि हमारा संस्कार है। गौ माता में 33 कोटि देवी-देवताओं का वास होता है और उनकी सेवा से पुण्य की प्राप्ति होती है। गौ सेवाउ साक्षात भगवान की सेवा है।
 कार्यक्रम में अध्यक्ष शुभा अग्रवाल, सचिव रेखा राईका, कविता सोमानी, सौम्या सामोता सहित शाखा की अन्य सदस्य उपस्थित थीं।  यह जानकारी मीडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी।
also read ; रांची में मारवाड़ी सम्मेलन की आमसभा, संविधान संशोधन प्रस्ताव पारित